[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवानिवृत्त इंजीनियर नागरमल जांगिड़ ‘राजस्थान समरसता गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवानिवृत्त इंजीनियर नागरमल जांगिड़ ‘राजस्थान समरसता गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित

सेवानिवृत्त इंजीनियर नागरमल जांगिड़ ‘राजस्थान समरसता गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से सेवानिवृत्त इंजीनियर नागरमल जांगिड़ को राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर ‘राजस्थान समरसता गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक सम्मेलन एवं विचार प्रेजेंटेशन कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 25 देशों के राष्ट्रध्वजों की उपस्थिति में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया गया।

मंच के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि राजस्थान दिवस महोत्सव के तहत चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नागरमल जांगिड़ को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल एवं न्यायमूर्ति एस.एन. भार्गव तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। नागरमल जांगिड़ के सम्मानित होने पर विभिन्न संस्थाओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां प्रेषित की हैं।

Related Articles