गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने किए खाटूश्यामजी के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने किए खाटूश्यामजी के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
सीकर : सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूधाम में राजस्थान सरकार के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बाबा श्याम के दरबार में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।
दर्शन के पश्चात सेवक परिवार की ओर से प्रताप सिंह चौहान एवं दिग्विजय सिंह चौहान ने गृह राज्यमंत्री का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर रींगस तहसीलदार महेश ओला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग, पुलिस उपाधीक्षक राव आनंद कुमार, थानाधिकारी पवन कुमार चौबे, सदर थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा एवं पटवारी रोहिताश सैपट ने उनकी अगवानी की।
इस दौरान खंडेला विधायक सुभाष मील, भाजपा नेता गजानंद कुमावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार रामूका सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094195


