रेल लाइन के विरोध में सैकड़ों किसान लामबंद: जमीन बचाने की गुहार, विधायक ने दिए कार्रवाई के निर्देश
रेल लाइन के विरोध में सैकड़ों किसान लामबंद: जमीन बचाने की गुहार, विधायक ने दिए कार्रवाई के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : प्रस्तावित भजनगढ़–बसावा–गोठड़ा सीमेंट प्लांट रेल लाइन को लेकर प्रभावित किसान अब खुलकर विरोध में उतर आए हैं। अपनी जमीन बचाने और अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर सैकड़ों किसान सीकर रोड स्थित विधायक विक्रम सिंह जाखल के कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
किसान नेता विजेंद्र सिंह काजला ने भूमि अधिग्रहण 2013 कानून की पूर्ण पालना कराते हुए करीब एक हजार किसान परिवारों को न्याय दिलाने की मांग रखी। बीरबल यादव ने पुराने सर्वे को गलत बताते हुए नए सिरे से सर्वे कराने की मांग की, वहीं बनवारी लाल दूत ने किसानों की मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने की बात कही।
रतन सिंह शेखावत, नंदलाल गर्वा और मेघाराम सैनी ने प्रशासन द्वारा बिना मुआवजा दिए मकान खाली कराने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई। किसानों ने कहा कि जमीन ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है और इसे बचाना बेहद जरूरी है। ज्ञापन में किसानों ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पिलर या सुरंग के माध्यम से रेल लाइन निकालने का सुझाव भी दिया, ताकि खेती योग्य जमीन सुरक्षित रह सके।
विधायक विक्रम सिंह जाखल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नवलगढ़ एसडीएम कुलदीप सिंह शेखावत को फोन कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और हर संभव सहयोग किया जाएगा।
इस दौरान महेश दूत, सांवर मल, शीशराम दूत, विजेंद्र, राकेश, कमल सैनी, राजेंद्र, गोपाल, शोभ सिंह, ताराचंद भास्कर, मामराज मूंड, मोहम्मद फारूक, गुमान गर्वा, मुकेश, प्यारे लाल, करणी राम, दिनेश, सचिन, प्रमोद, हेतराम, राकेश, राजेंद्र, रवि, राजेश, महेंद्र, मनेश, रामकरण, बृजलाल सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2079024


