[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जालेश्वर बालाजी मंदिर में चल रही रासलीला में पूतना वध और नंद उत्सव बधाई का वर्णन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जालेश्वर बालाजी मंदिर में चल रही रासलीला में पूतना वध और नंद उत्सव बधाई का वर्णन

जालेश्वर बालाजी मंदिर में चल रही रासलीला में पूतना वध और नंद उत्सव बधाई का वर्णन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां 

चंवरा : हनुमान जयंती के उपलक्ष में जालेश्वर बालाजी मंदिर में चल रही रासलीला में दूसरे दिन पूतना वध, नंद उत्सव बधाई का वर्णन किया गया। कंस की बहन पूतना द्वारा मोहिनी रूप धारण कर भगवान कृष्ण को मारने के लिए पहुंची और विराट रूप धारण कर जहरीला दूध पिलाने लगी। बाल श्री कृष्ण ने पूतना को माता समझकर पूरा दूध पी लिया। भगवान श्री कृष्ण का तो बाल भी नहीं हुआ लेकिन पूतना के शरीर में मुर्छा आने लगी और अंततः राक्षसी का वध हो गया। गोकुलवासियों ने नंद उत्सव मनाकर माता यशोदा को बधाई दी। कलाकारों विभिन्न संजीवन झांकियां सजाई गई। बीच-बीच में भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियों पर श्रोता झूम उठे। मंदिर कमेटी अध्यक्ष मातादीन सिंह शेखावत ने बताया कि मेला कमेटी के सदस्य 2 अप्रैल को भरने वाले मेले की तैयारीयों में लगे हुए हैं। इस दौरान रतन लाल सोनी, हरलाल बड़जातिया, जितेन्द्र सिंह शेखावत, हवलदार रुड़ाराम महरानियां, माड़ूराम सैनी, मोहित शर्मा, मनसुख सोनी, राजकुमार शर्मा, शंकरलाल अग्रवाल, सुरेश दोराता, विजेन्द्र गोठवाल, भवानी सिंह शेखावत, मदनलाल चोपड़ा, सज्जन कुमार पारीक, हनुमान प्रसाद सैनी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles