मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालयों का ओपीडी समय एक अप्रैल से बदलेगा
मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालयों का ओपीडी समय एक अप्रैल से बदलेगा
सीकर : श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज सीकर की अधीक्षक डॉ. प्रियंका अमन ने बताया कि ग्रीष्मकालीन व्यवस्था के तहत श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं इससे संबद्ध चिकित्सालयों श्री कल्याण राजकीय चिकित्सालय, एमसीएच विंग, शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र (यूएचटीसी), कायस्थ नगर डिस्पेंसरी नम्बर 2 तथा राजकीय डिस्पेंसरी नम्बर 1, पुलिस लाइन, सीकर का ओपीडी समय 1 अप्रैल 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक परिवर्तित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में ओपीडी समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। वहीं, राजपत्रित अवकाश के दिनों में ओपीडी समय प्रातः 9 बजे से प्रात: 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। अधीक्षक ने आमजन से निर्धारित समयानुसार चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2078775


