सरकारी स्कूल का पहले ही साल में रहा शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, टॉपर प्रियांशी का हुआ भव्य सम्मान
सरकारी स्कूल का पहले ही साल में रहा शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, टॉपर प्रियांशी का हुआ भव्य सम्मान
उदयपुरवाटी : कैलाश बबेरवाल, सरकारी विद्यालयों के प्रति बदलती सोच तथा बढ़ते विश्वास की एक शानदार तस्वीर तिवाड़ी की ढाणी स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में देखने को मिली। यहां प्रथम वर्ष में ही विद्यालय ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम देकर निजी शिक्षण संस्थानों को कड़ी टक्कर दी है। विद्यालय की छात्रा प्रियांशी गुप्ता पुत्री विमलेश गुप्ता ने 94% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं हार्दिक सैनी ने 85.50% के साथ द्वितीय, पिंकी गुर्जर ने 78.86% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

फूल-माला और साफे के साथ निकला विजय जुलूस
इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिसर में ताराचंद फाउंडेशन नासिक एवं पंचवटी सेवा समिति द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों तथा शिक्षकों का साफा व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात कोटड़ी क्षेत्र में विजय रैली निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। भामाशाह प्रेरक सुरेंद्र पारीक ने बताया कि विद्यालय की इस उपलब्धि से शहर से भी अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए संपर्क कर रहे हैं।
प्रधानाचार्य प्रज्ञा रश्मि ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सरकारी विद्यालय की सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक नामांकन कराएं। सरकारी स्कूल अब केवल नाम के नहीं, बल्कि परिणामों के केंद्र बन रहे हैं। तिवाड़ी की ढाणी के इस विद्यालय ने यह सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन मिले तो सरकारी स्कूलों के बच्चे भी आसमान छू सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रज्ञा रश्मि, बंशीधर पारीक, एडवोकेट मुकेश पारीक, कमलेश पारीक, विमलेश गुप्ता, विजय गुर्जर, किरण देवी, रंजना शर्मा सहित समस्त स्कूल स्टाफ व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2078001

