शेखावाटी की धरा से गूँजा संकल्प से सिद्धि का मंत्र, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ पर सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’
उदयपुरवाटी के हर बूथ पर गूँजी पीएम मोदी की आवाज
उदयपुरवाटी : कस्बे में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के तत्वावधान में रविवार को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यकर्ताओं सहित आमजन ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना उन्होंने देश की एकता, युवाओं की शक्ति और वैश्विक संकटों से निपटने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों को आगाह किया कि वे स्वार्थ की राजनीति और भ्रामक अफवाहों के बहकावे में न आएं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि देश के निर्माण में युवाओं का कंधा सबसे मजबूत होना चाहिए। हाल ही में खेल जगत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पीएम ने टी-20 विश्व कप की जीत और जम्मू-कश्मीर में रणजी ट्रॉफी की सफलता पर खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
वैश्विक ऊर्जा संकट और एकजुटता का संदेश
वर्तमान समय की चुनौतियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया इस समय ऊर्जा संकट से जूझ रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिस तरह भारत ‘कोरोना’ जैसी वैश्विक महामारी से मजबूती के साथ बाहर निकला है, उसी तरह हम सामूहिक प्रयासों से इस ऊर्जा संकट को भी मात देंगे। प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों में रह रहे एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा और मदद के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
कस्बे में भाजपा कार्यकर्ता व कार्यक्रम संयोजक बाबा अशोक सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन देश को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में है। नगरपालिका में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया है। मीणा समाज अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि जब देश एकजुट होता है, तो बड़ी से बड़ी चुनौती छोटी पड़ जाती है। सभी अफवाहों को नकारें तथा समर्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर मीणा समाज अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुमावत, शहर मंडल महामंत्री वीरेंद्र शेखावत, पूर्व पार्षद तेजस छिंपा, बूथ अध्यक्ष सुभाष सैनी, ओमप्रकाश सैनी, आनंद सैनी तामीड़ा, विजय कुमार चेजारा, सचिन सेन, कृष्णकांत सोनी, गौरी शंकर चेजारा, सजन चेजारा, शंकर लाल सैनी, हरि प्रसाद खेराड़ी, महेश शर्मा, विनोद सैनी सहित सैकड़ों गणमान्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2078001

