गोठड़ा पुलिस ने 35 अवैध कारतूस जब्त किए:एक आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
गोठड़ा पुलिस ने 35 अवैध कारतूस जब्त किए:एक आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
नवलगढ़ : गोठड़ा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 35 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम द्वारा की गई।
थानाधिकारी धर्मेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि 28 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, सुनील कुमार नामक व्यक्ति अवैध जिंदा कारतूस लेकर खिरोड़ से बसावा की ओर जा रहा था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
35 अवैध जिंदा कारतूस बरामद हुए
पुलिस टीम ने ग्राम खिरोड़ स्थित सीमेंट फैक्ट्री की खाली जमीन पर आरोपी सुनील कुमार को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 35 अवैध जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार (33 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र के तारपुरा गांव का निवासी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ये कारतूस किसे और किस उद्देश्य से देने जा रहा था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2077988

