पलासरा ग्राम पंचायत में PHED ट्यूबवेलों से चोरी:केबल-स्टार्टर नहीं होने से पेयजल की समस्या, चोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग
पलासरा ग्राम पंचायत में PHED ट्यूबवेलों से चोरी:केबल-स्टार्टर नहीं होने से पेयजल की समस्या, चोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रानोली : रानोली कस्बे की पलासरा ग्राम पंचायत में सार्वजनिक जलदाय विभाग (PHED) की ट्यूबवेलों से केबल और स्टार्टर चोरी हो गए हैं। इस घटना के संबंध में रविवार को गोकुलपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पलासरा ग्राम पंचायत के पलासरा और बुटोली गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए शाकम्भरी रोड पर बनी ट्यूबवेलों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। 27 मार्च 2026 की रात को चोरों ने चार ट्यूबवेलों से केबल और एक ट्यूबवेल का स्टार्टर चुरा लिया।
ग्रामीणों के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले भी 3-4 बार इसी तरह की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन मामलों की रिपोर्ट भी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
बार-बार हो रही चोरी की इन घटनाओं के कारण पलासरा और बुटोली गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। ट्यूबवेल बंद होने से ग्रामीणों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत ने लिखित शिकायत गोकुलपुरा थाने में दी है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि पेयजल आपूर्ति सामान्य हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2077988

