[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत:रींगस रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी ट्रैक पर हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत:रींगस रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी ट्रैक पर हुआ हादसा

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत:रींगस रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी ट्रैक पर हुआ हादसा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी ट्रैक पर रविवार को युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस थाने के एएसआई धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि यह हादसा रींगस जंक्शन पर दोपहर करीब 12 बजे जयपुर-सीकर बाईपास पुलिया के नीचे डीएफसी रेलवे ट्रैक पर हुआ।

मृतक की पहचान बीकानेर के पुगल रोड निवासी गणेश पुत्र हुकमा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक बीकानेर से जयपुर के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह जयपुर जा रहा था या जयपुर से वापस आ रहा था। परिजनों के रींगस पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles