जोहड़ वाले बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण
जोहड़ वाले बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण
निराधनू : जोहड़ वाले बालाजी धाम, निराधनू में आयोजित होने वाले श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए शक्तिपीठ धाम सेवा समिति द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार तैयारियां की जा रही थीं।
समिति से जुड़े संजय सैनी ने बताया कि इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हनुमानगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक पवन शर्मा अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2077753
