[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कीचड़ से पटे रास्तों ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, प्रशासन पर अनदेखी के आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कीचड़ से पटे रास्तों ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, प्रशासन पर अनदेखी के आरोप

कीचड़ से पटे रास्तों ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, प्रशासन पर अनदेखी के आरोप

बीदासर : बीदासर गांव में आम रास्तों की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों का जीवन मुश्किल कर दिया है। गांव के कई प्रमुख मार्गों पर कीचड़ जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। हालात इतने खराब हैं कि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।

मानवाधिकार विकास संघ के जिला महासचिव संदीप शेखावाटी ने बताया कि गांव के रास्तों की समस्या को लेकर करीब छह महीने पहले प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद से हालात और बिगड़ गए हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना कीचड़ से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। कई स्थानों पर रास्ते इतने फिसलन भरे हो गए हैं कि दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसके अलावा वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने जल्द से जल्द रास्तों की मरम्मत और पक्की सड़क निर्माण की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Related Articles