[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड शिविर:विकसित राजस्थान विजन 2047 के तहत समस्याओं पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड शिविर:विकसित राजस्थान विजन 2047 के तहत समस्याओं पर चर्चा

मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड शिविर:विकसित राजस्थान विजन 2047 के तहत समस्याओं पर चर्चा

चूरू : कस्बे के वार्ड 13, 20 और 21 में मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड शिविर का आयोजन किया गया। पालिका की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और ‘विकसित राजस्थान विजन 2047’ के तहत सुझाव प्राप्त करना था। शिविर में उपस्थित नागरिकों ने अपने वार्डों से संबंधित कई समस्याएं उठाईं। प्रमुख मांगों में गंदे पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण और ढीले बिजली के तारों को ठीक करने की मांग शामिल थी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ‘विकसित राजस्थान विजन 2047’ के तहत लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए ऐसे वार्ड-वार शिविर पूरे शहर में आयोजित कर रही है। इन शिविरों का लक्ष्य पानी निकासी, विकास और अन्य बुनियादी समस्याओं का निवारण करना है।

पालिका के विकास सैनी ने बताया कि नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं को लिखित रूप में राज्य सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इन पर त्वरित कार्रवाई करेगी और विकास योजनाएं बनाकर समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करेगी।

शिविर में कैलाश बंजारा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी, राकेश ढेनवाल, एएसआई नोरंगलाल, जमादार गोविंद, सोहनदास स्वामी, नारायण सुथार, भंवरसिंह, भंवरदास स्वामी, प्रहलाद नाई, मनोज इशराम, ओमप्रकाश स्वामी, संजय, परमेश्वर प्रजापत, हरिप्रसाद स्वामी, दीनदयाल शर्मा, रामसिंह शेखावत, किशोर सैन, जगदीश प्रजापत, आनंद सैन, नगरसिंह, जुगल शर्मा और गौरीशंकर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles