फर्जी दस्तावेजों से पांच लाख की साइबर ठगी:साइबर पुलिस ने पूरी राशि करवाई रिफंड
फर्जी दस्तावेजों से पांच लाख की साइबर ठगी:साइबर पुलिस ने पूरी राशि करवाई रिफंड
चूरू : चूरू में फर्जी पहचान और जाली दस्तावेजों के जरिए की गई साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति से पांच लाख रुपए ठग लिए गए थे, लेकिन साइबर पुलिस की तत्परता से पीड़ित को पूरी राशि वापस मिल गई है।
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि 18 फरवरी 2026 को एटीएस एसओजी से प्राप्त जीरो नंबर एफआईआर के आधार पर साइबर थाना चूरू में मामला दर्ज किया गया था। चूरू जिले के ढाणी बड़ी निवासी परिवादी विकास ने साइबर हेल्पलाइन 1930 और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी।
परिवादी ने बताया कि ठग ने खुद को एक विश्वसनीय व्यक्ति के रूप में पेश किया। उसने फर्जी पहचान और जाली इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों का सहारा लेकर विकास का विश्वास जीता। योजनाबद्ध तरीके से ठग ने पीड़ित को भ्रमित किया और अलग-अलग बहानों से पांच लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बाद में पता चला कि यह पूरी तरह से साइबर फ्रॉड था, जिसमें आरोपी ने फर्जी डिजिटल रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया था।
इस मामले की जांच के लिए आरपीएस विजय कुमार मीणा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल कैलाश और साइबर सेल से हेड कांस्टेबल रामकांत शामिल थे। टीम ने तकनीकी जांच के जरिए ट्रांजेक्शन को ट्रेस किया।
त्वरित कार्रवाई करते हुए, टीम ने ठगी गई पूरी पांच लाख रुपए की राशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक रिफंड करवाई। साइबर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा कर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर न करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2076885


