[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरासर निवर्तमान सरपंच को प्रशासक के पद से हटाया:मंत्री के निरीक्षण में साफ-सफाई में अनियमितता पर हुई कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

जसरासर निवर्तमान सरपंच को प्रशासक के पद से हटाया:मंत्री के निरीक्षण में साफ-सफाई में अनियमितता पर हुई कार्रवाई

जसरासर निवर्तमान सरपंच को प्रशासक के पद से हटाया:मंत्री के निरीक्षण में साफ-सफाई में अनियमितता पर हुई कार्रवाई

लक्ष्मणगढ़ : सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के तहत आने वाली जसरासर ग्राम पंचायत में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। पंचायती राज विभाग ने साफ-सफाई में अनियमितताओं के कारण निवर्तमान सरपंच किरण देवी को प्रशासक पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह आदेश शुक्रवार को जारी किया गया।

मंत्री मदन दिलावर के निरीक्षण के बाद कार्रवाई

यह कार्रवाई 22 मार्च को पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के औचक निरीक्षण के बाद की गई। मंत्री दिलावर जयपुर से चूरू जाते समय सीकर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान जसरासर ग्राम पंचायत में भी साफ-सफाई व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां सामने आई थीं।

विभागीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जसरासर ग्राम पंचायत में स्वच्छता कार्यों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इन अनियमितताओं के लिए प्रशासक के तौर पर कार्यरत निवर्तमान सरपंच किरण देवी को जिम्मेदार माना गया है। राज्य सरकार के निर्देशों के बाद उन्हें पद से हटाया गया।

जिला प्रशासन को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासक पद का कार्यभार नियमानुसार उप सरपंच को सौंपा जाएगा।

Related Articles