डूंडलोद में 5 दिवसीय अश्व परीक्षण शिविर:घुड़सवारों को अंतरराष्ट्रीय नियमों की जानकारी दी, प्रमाण-पत्र वितरित
डूंडलोद में 5 दिवसीय अश्व परीक्षण शिविर:घुड़सवारों को अंतरराष्ट्रीय नियमों की जानकारी दी, प्रमाण-पत्र वितरित
डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे के इकटेशियन पोलो मैदान में आयोजित पांच दिवसीय अश्व परीक्षण शिविर का हुआ । इस शिविर में घोड़ों और घुड़सवारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की अश्व प्रतियोगिताओं के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस परीक्षण शिविर में करीब 20 घुड़सवारों ने भाग लिया। समापन समारोह में परीक्षक फ्रांसिका केली और मार्क सिल्वेस्टरी के साथ भारतीय अश्व संस्था के उपाध्यक्ष ठाकुर रघुवेंद्र सिंह डूंडलोद ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
ठाकुर रघुवेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में क्लासिक ड्रेसाज, वर्किंग इक्विटेशन और गरोचा जैसी विधाओं का अभ्यास कराया गया। इस दौरान घुड़सवारों का परीक्षण भी किया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि यह परीक्षण का पहला चरण था, जिसके बाद कुल छह और चरण आयोजित किए जाएंगे। इस प्रकार के प्रशिक्षण से मारवाड़ी नस्ल के घोड़े भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
शिविर में राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से आए घुड़सवारों ने भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2076720


