नवलगढ़ की जनसमस्याओं पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा:सार्वजनिक शौचालय, सांडों के आतंक के समाधान की मांग की
नवलगढ़ की जनसमस्याओं पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा:सार्वजनिक शौचालय, सांडों के आतंक के समाधान की मांग की
नवलगढ़ : नवलगढ़ की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कुछ स्थानीय निवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में इन समस्याओं का जल्द निराकरण करने की अपील की गई है। ज्ञापन में मुख्य बाजार की अव्यवस्थाओं के बारे में बताया कि बाजार में आने वाले लोगों के लिए सार्वजनिक शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जो शौचालय बने हुए हैं, वे भी बंद पड़े हैं, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है।
शहर में सांडों का आतंक
शहर में बेसहारा सांडों के बढ़ते आतंक पर भी चिंता व्यक्त की गई। सांडों के हमलों से कई लोग घायल हुए हैं और जनहानि की घटनाएं भी सामने आई हैं। इन पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर रखने की मांग की गई है। इसके अलावा, शहर की जर्जर सड़कों और खराब सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। ज्ञापन के अनुसार, कई मुख्य सड़कें टूटी हुई हैं और नियमित सफाई के अभाव में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है।
राजकीय कॉलेज के पास कचरे के ढेर लगे होने से विद्यार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। बरसात के दौरान नालों का गंदा पानी सड़कों पर भरने की समस्या को गंभीर बताते हुए, प्रशासन से बरसात से पूर्व नालों की उचित सफाई कराने की मांग की गई है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष रिछपाल सैनी, नरेंद्र कड़वाल और राजेश पूनिया सहित कई लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2076720


