[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना सीएचसी में चोरी:उद्घाटन से पहले ही नव निर्मित भवन से चुरा ले गए बिजली के सामान, पुलिस जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना सीएचसी में चोरी:उद्घाटन से पहले ही नव निर्मित भवन से चुरा ले गए बिजली के सामान, पुलिस जांच में जुटी

सिंघाना सीएचसी में चोरी:उद्घाटन से पहले ही नव निर्मित भवन से चुरा ले गए बिजली के सामान, पुलिस जांच में जुटी

सिंघाना : सिंघाना के नव निर्मित सीएचसी में तोड़फोड़ और चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्तियों ने सेंटर लैब और स्टाफ आवासों के ताले तोड़कर बिजली के बोर्ड, एमसीबी, वायरिंग सहित अन्य फिटिंग्स चुरा लीं। सीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार सैनी ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

सीआई सुगन सिंह ने बताया – डॉ. सैनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नव निर्मित सीएचसी सिंघाना के निरीक्षण के दौरान सेंटर लैब और डाॅक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ के आवासों के ताले टूटे मिले। अंदर देखने पर पता चला कि बिजली के बोर्ड, एमसीबी, वायरिंग और अन्य फिटिंग्स को तोड़कर चोरी कर लिया गया था।

डॉ. सैनी ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार सैनी ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles