सीकर में गांजा-स्मैक तस्करी का भंडाफोड़,महिला समेत 4 अरेस्ट:अलग-अलग एरिया में पुड़िया बनाकर बेचते थे,मुख्य सप्लायर को ढूंढ रही पुलिस
सीकर में गांजा-स्मैक तस्करी का भंडाफोड़,महिला समेत 4 अरेस्ट:अलग-अलग एरिया में पुड़िया बनाकर बेचते थे,मुख्य सप्लायर को ढूंढ रही पुलिस
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस और कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग एरिया में गांजा,स्मैक बेचने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इन आरोपियों में एक महिला आरोपी भी शामिल है। तीन आरोपियों को उद्योग नगर पुलिस और एक आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।
उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि उन्होंने तीन आरोपी रेखा(30) पत्नी बबलू को कच्ची बस्ती, गणेश शर्मा (35) पुत्र ओमप्रकाश को आनंद नगर, प्रदीप कुमार (48) पुत्र गणेशाराम को सेंट पॉल स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है। इनमें रेखा के पास से 69 ग्राम, गणेश के पास से 137 ग्राम और प्रदीप कुमार के पास से 56 ग्राम गांजा मिला।
कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि पुलिस थाने की सब इंस्पेक्टर ललिता यादव ने आरोपी ताराचंद को डोलियों का बास एरिया से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 3.88 ग्राम स्मैक और 21.81 ग्राम गांजा मिला।
बता दें कि रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत सीकर की पुलिस लगातार शहरों और कस्बों में नशीले पदार्थ बेचने वाले लोगों को गिरफ्तार कर रही है। लेकिन अब तक किसी बड़े सप्लायर को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2078668

