[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माॅय भारत द्वारा ग्रामीण नवयुवक मंडलों के सशक्तिकरण कार्यक्रमों के हो रहें आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माॅय भारत द्वारा ग्रामीण नवयुवक मंडलों के सशक्तिकरण कार्यक्रमों के हो रहें आयोजन

माॅय भारत द्वारा ग्रामीण नवयुवक मंडलों के सशक्तिकरण कार्यक्रमों के हो रहें आयोजन

झुंझुनूं : मेरा युवा भारत केन्द्र झुंझुनूं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा YCDP यूथ क्लब डेवलपमेंट कार्यक्रम गांवों और पंचायतों में लगातार जारी है। जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने बताया कि मंत्रालय द्वारा ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण तथा उनके सर्वांगीण विकास हेतु ग्राम स्तर पर मंडलों का गठन करके माॅय भारत के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन किया जा रहा है। जिससे उन युवाओं की प्रतिभा और कौशल को उपयुक्त मंच मिल सके साथ ही वो अपने हुनर को अपने कैरियर की बेहतरी में परिवर्तन कर सकें। इसी श्रृंखला में नवलगढ़ एवं झुंझुनूं के विभिन्न गांवों चौराडी, डिगाल, देवगांव, जेजुसर, सोती, बुडाना, भड़ौंदा खुर्द, इंडाली और पातुसरी में युवाओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किए गए जिसमें इन ग्रामीण युवाओं को माॅय भारत से संबद्धता प्राप्त मंडलों के लाभ और कार्यो की जानकारी दी गई।

Related Articles