नालवा गांव में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बुलेरो और कैम्पर की जोरदार भिड़ंत, एक व्यक्ति घायल
नालवा गांव में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बुलेरो और कैम्पर की जोरदार भिड़ंत, एक व्यक्ति घायल
मंड्रेला : थाना क्षेत्र के नालवा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूली बच्चों से भरी बुलेरो गाड़ी और एक तेज रफ्तार कैम्पर गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जहां करीब पांच स्कूली बच्चों को हल्की चोटें आईं, वहीं सड़क किनारे खड़ा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्कूली बच्चों के अनुसार, बुलेरो गाड़ी बच्चों को छोड़ते हुए लाम्बा से नालवा होते हुए दिलालपुर की ओर जा रही थी।

इसी दौरान मंड्रेला की तरफ से आ रही कैम्पर गाड़ी बगड़ चौराहे के पास तेज रफ्तार में पहुंची और संतुलन खोते हुए सीधे स्कूल वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आस पास मौजूद लोग भी सहम गए। हादसे के वक्त पास में बाइक लेकर खड़ा एक व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल बच्चों एवं व्यक्ति को तुरंत मंड्रेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। गनीमत रही कि स्कूली बच्चों को गंभीर चोटें नहीं आईं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि कैम्पर गाड़ी की तेज रफ्तार इस हादसे का मुख्य कारण रही। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
ग्रामीणों ने उठाई मांग –
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बगड़ चौराहे पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2076144


