[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलम पर वार, अब नहीं स्वीकार, यह है आत्मसम्मान की पुकार!


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलम पर वार, अब नहीं स्वीकार, यह है आत्मसम्मान की पुकार!

जयपुर के सेंट्रल पार्क, गेट नंबर एक पर 29 मार्च को प्रातः 11 बजे करेंगे आक्रोश प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय से‌ पत्रकार जयपुर जाएंगे ‌आत्मसम्मान की पुकार रैली में शामिल होंगे। बात तो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की हो रही थी, परन्तु प्रशासन की आड़ में पत्रकारों पर प्रहार एवं प्रताड़ना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब इसके खिलाफ एकजुट होने का समय आ गया है। इसी कड़ी में अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए प्रदेशभर के पत्रकार साथी एक बड़ी हुंकार भरने जा रहे हैं। पत्रकारों द्वारा जयपुर के सेंट्रल पार्क, गेट नंबर एक पर 29 मार्च को प्रातः 11 बजे आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों से सैकड़ों पत्रकार साथी जयपुर पहुंचेंगे। यहां पत्रकार राजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह लड़ाई हमारी गरिमा और स्वतंत्र पत्रकारिता की सुरक्षा की है। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ न झुकता है, न रुकता है। पत्रकारों ने एक स्वर में कहा है कि कलम पर वार,अब नहीं स्वीकार, यह है आत्मसम्मान की पुकार।

Related Articles