देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर एवं श्री ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम, चूरू के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया गया।
कार्यक्रम के तहत संस्कृत संस्कृति संवर्द्धन को लेकर एक पथ संचलन रैली भी निकाली गई। रैली भानीनाथ आश्रम से प्रारंभ होकर पिंजरापोल गौशाला, सेठ जयदयाल गोयनका हवेली सहित विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम पहुंची।
रैली के पश्चात आश्रम परिसर में विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित हुए। आश्रम के ब्रह्मचारियों ने स्वागत भाषण, स्वागत गीत, योगासन एवं पिरामिड की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर अतिथि भाव-विभोर हो उठे।
इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक ईश्वरसिंह राठौड़ ने गीताप्रेस (गोरखपुर), गीताभवन, गोविंद भवन कार्यालय एवं आश्रम की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संस्थाओं का परिचय भी कराया गया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के आचार्यों एवं शिक्षक-प्रशिक्षुओं ने आश्रम के प्राचार्य प्रो. भवानीशंकर शर्मा से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए और आश्रम की व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस दौरान प्रो. गोरांग बाप, प्रो. हरिओम शर्मा, प्रो. मनीष कुमार चांडक, प्रो. रेखा शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ. मदन सिंह राजपुरोहित, अजय मीणा एवं डॉ. देवकरण शर्मा सहित कई शिक्षाविद् उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उपप्राचार्य प्रो. देव कुमार पुजारी ने किया, जबकि अंत में प्रबंधक ईश्वरसिंह राठौड़ ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us