प्रतिभाओं के सम्मान को लेकर विप्र फाउंडेशन की बैठक संपन्न
12वीं कक्षा के परिणाम के बाद होगा आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अध्यक्षता में जोशी गट्टा स्थित जोशी कुटिया में आयोजित की गई। बैठक में ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व निर्धारित 29 मार्च को प्रस्तावित समारोह अब 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित किया जाएगा, ताकि 10वीं के साथ-साथ 12वीं बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जा सके।
जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया ने बताया कि वर्ष 2026 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। पात्र विद्यार्थी अपने संपूर्ण विवरण के साथ आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन हेतु इच्छुक विद्यार्थी कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर महमिया व राकेश सहल के व्हाट्सएप नंबर 9079925571 एवं 9672045888 पर संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में बताया गया कि आयोजन की नई तिथि 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद घोषित की जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर जिला संयोजक उमाशंकर महमिया, जिला कोषाध्यक्ष राकेश सहल, जिला मंत्री रमेश चौमाल, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, रतन जोशी, अमृतलाल जोशी, अशोक जोशी, चंद्रप्रकाश जोशी, शिवरतन जोशी सहित विप्र समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2076107


