[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में रामनवमी पर दिखी साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में रामनवमी पर दिखी साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल

झुंझुनूं में रामनवमी पर दिखी साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर में रामनवमी के अवसर पर निकाले गए भव्य जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी शेखावाटी वेलफेयर सोसायटी, झुंझुनूं ने जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया।

सोसायटी के सदस्यों ने जुलूस में शामिल झांकियों पर गुलाब के फूलों व मालाओं की वर्षा की। साथ ही श्रद्धालुओं को जूस एवं पानी वितरित कर उनका अभिनंदन किया। इस पहल की जुलूस में शामिल लोगों, प्रशासन एवं रामनवमी जुलूस समिति द्वारा सराहना की गई।

सोसायटी के अध्यक्ष खादिम खोखर ने बताया कि संस्था वर्ष 2001 से सामाजिक भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और आपसी प्रेम को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम ने क्षेत्र में आपसी सद्भाव और एकता का सकारात्मक संदेश दिया।

इस दौरान एएसपी देवेंद्र सिंह, डीवाईएसपी गोपाल ढाका, डीवाईएसपी हरि सिंह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मिसबाहुदीन, कोतवाली सीआई श्रवण सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। वहीं सोसायटी के सदस्य अब्दुल अजीज, जावेद गहलोत, तैय्यब पिरजी, अब्बास सैयद, विजय सैनी, भंवरलाल, तनवीर खोखर, आसिफ पहाड़ियां, शाहरुख तेली, शरवेज तगाला, सफीक खोखर, जावेद हुसैन, इरफान खोरा, सुमेर खीचड़, गुलझारी लाल शर्मा, तौफीक पठान, बाबू खोखर, फते मोहम्मद खोखर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles