[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पपुरना में ग्रामीणों ने निकाली निशान ध्वज यात्रा:मनसा माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने की विश्व मंगल की कामना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पपुरना में ग्रामीणों ने निकाली निशान ध्वज यात्रा:मनसा माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने की विश्व मंगल की कामना

पपुरना में ग्रामीणों ने निकाली निशान ध्वज यात्रा:मनसा माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने की विश्व मंगल की कामना

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के पपुरना में शुक्रवार को सर्व समाज की ओर से निशान ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पथवारी माता मंदिर से शुरू होकर पहाड़ी स्थित ऐतिहासिक मनसा माता मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने खुशहाली की कामना की।

मनसा माता मंदिर के महंत चेतन भगत ने बताया कि यात्रा के आयोजन के लिए गांव के ग्रामीणों ने दो दिन पहले एक बैठक की थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से पथवारी माता मंदिर से मनसा माता मंदिर तक ध्वज यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया था।

रामनवमी के अवसर पर समाजसेवी संजय देव गुर्जर के नेतृत्व में पथवारी माता मंदिर से डीजे के साथ निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ। महंत चेतन भगत ने जानकारी दी कि लगभग 501 ग्रामीणों ने हाथों में निशान लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। मनसा माता मंदिर पहुंचने पर ये निशान माता को अर्पित किए गए। गांव के विभिन्न स्थानों से गुजरने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर अजय सुरोलिया, रवि गुप्ता, इस्लामुद्दीन, भगवाना राम सैनी, टीटू सुरोलिया, चंदगीराम, देवेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र, धर्मा, हरफूल, बलदेव सिंह, मीना गुप्ता और रितू सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles