प्राइवेट फाइनेंस के ऑफिस में महिला से अश्लीलता-मारपीट:मैनेजर ने कमरे में बंद किया और दोनों बेटों को भी बंधक बनाने का किया प्रयास
प्राइवेट फाइनेंस के ऑफिस में महिला से अश्लीलता-मारपीट:मैनेजर ने कमरे में बंद किया और दोनों बेटों को भी बंधक बनाने का किया प्रयास
सीकर : सीकर में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में 50 वर्षीय महिला के साथ अश्लील हरकत और मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपी मैनेजर ने महिला के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता भी की। आरोप है कि मैनेजर ने महिला को कमरे में बंद कर दिया और उसके दो बेटों को बंधक बनाने की भी कोशिश की। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।
दरअसल, 25 मार्च(बुधवार) महिला के दो बेटे किश्त जमा करवाने के लिए प्राइवेट फाइनेंस के ऑफिस गए थे। जहां पर फाइनेंस मैनेजर ने उनकी मां को बुलाया। इसके बाद अश्लीलता करते हुए कमरे में बंद करने की कोशिश की।
फाइनेंस मैनेजर दोनों बेटों के साथ कर रहा था मारपीट
महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 25 मार्च को उसके दो बेटे अपनी दो टैक्सियों की किश्त जमा करवाने के लिए प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के ऑफिस पर गए थे। दोनों बुधवार को सुबह 9:30 बजे ऑफिस पहुंच गए थे। जहां पर कैशियर को किश्त का पैसा दे दिया। कैशियर ने उन्हें वहां पर बैठने को कहा।
इसके बाद मैनेजर ने महिला के बेटे को बताया कि ईको गाड़ी की किश्त बकाया है, जो आपकी मां के नाम से है। इसलिए अपनी मां को यहां पर बुलाओ। दोनों बेटों ने मां को कॉल करके वहां पर बुलाया। करीब सुबह 10:30 बजे उनकी मां ऑफिस पहुंच गई।
जहां पर उन्होंने देखा कि फाइनेंस मैनेजर उनके दोनों बेटों के साथ मारपीट कर रहा था और दोनों की टैक्सी को भी जब्त कर लिया। फिर कहने लगा कि ईको गाड़ी की किश्त जमा करवाने पर ही टैक्सी छोड़ी जाएगी। जब महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो फाइनेंस मैनेजर ने उनके साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया और गंदी-गंदी गालियां देने लगा।
महिला के कपड़ों से पर्स निकाला फर्श पर गिराया
फिर मैनेजर ने महिला के कपड़ों से पर्स निकाला और उन्हें फर्श पर गिरा दिया। इस तरह मैनेजर ने महिला के साथ अश्लीलता की। इस दौरान महिला का एक मंगलसूत्र भी वहीं गिर गया। इतना ही नहीं मैनेजर ने महिला और उनके बेटों को बंधक बनाने की भी कोशिश की, लेकिन सभी वहां से बच निकले। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2075807


