[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सियासी हलचल के बीच शाकंभरी पहुंचे बिहार के जलदाय मंत्री:4 घंटे तक राजश्री योग व आरोग्य की पूजा-अर्चना की, डिप्टी सीएम का दौरा रद्द

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सियासी हलचल के बीच शाकंभरी पहुंचे बिहार के जलदाय मंत्री:4 घंटे तक राजश्री योग व आरोग्य की पूजा-अर्चना की, डिप्टी सीएम का दौरा रद्द

सियासी हलचल के बीच शाकंभरी पहुंचे बिहार के जलदाय मंत्री:4 घंटे तक राजश्री योग व आरोग्य की पूजा-अर्चना की, डिप्टी सीएम का दौरा रद्द

सीकर : बिहार में चल रही सियासी उठापटक के बीच बिहार के जलदाय मंत्री संजय सिंह का शाकंभरी धाम दौरा चर्चा में रहा। उन्होंने यहां करीब 4 घंटे तक राजश्री योग और आरोग्य के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का शाकंभरी माता का प्रस्तावित कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया।

जल संसाधन मंत्री संजय सिंह आज(शुक्रवार) प्रसिद्ध शक्तिपीठ शाकंभरी माता के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने माता के दरबार में दोनों हाथ जोड़कर दंडवत धोक लगाई। विख्यात ज्योतिषाचार्य पं. केदार शर्मा के निर्देशन में मंत्री संजय सिंह ने सपत्नीक मां शाकंभरी की पूजा अर्चना कर विशिष्ट कामना यज्ञ किया और भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर राजश्री योग और आरोग्य की कामना की।

पहले देखिए, बिहार के मंत्री के दौरे की ये PHOTO’S

बिहार में चल रही सियासी उठापटक के बीच बिहार के जलदाय मंत्री संजय सिंह का शाकंभरी धाम पहुंचे।
बिहार में चल रही सियासी उठापटक के बीच बिहार के जलदाय मंत्री संजय सिंह का शाकंभरी धाम पहुंचे।
बिहार के जलदाय मंत्री ने शाकंभरी माता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
बिहार के जलदाय मंत्री ने शाकंभरी माता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
बिहार के जलदाय मंत्री संजय सिंह सपत्नीक शाकंभरी माता के दर्शन किए।
बिहार के जलदाय मंत्री संजय सिंह सपत्नीक शाकंभरी माता के दर्शन किए।
विख्यात ज्योतिषाचार्य पं. केदार शर्मा के निर्देशन में मंत्री संजय सिंह ने सपत्नीक मां शाकंभरी की पूजा अर्चना कर विशिष्ट कामना यज्ञ किया और भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर राजश्री योग और आरोग्य की कामना की।

41 पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ मंत्री संजय सिंह को दिलवाया संकल्प

इस दौरान डॉ. सुमन शर्मा के निर्देशन में राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा के साले प्रमोद शर्मा ने भी मंत्री संजय सिंह के साथ पूजा-अर्चना की। पं. महावीर शर्मा के आचार्यत्त्व में 41 पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ मंत्री संजय सिंह को संकल्प दिलवाया।

मंत्री ने शाकंभरी धाम दौरे को बताया निजी धार्मिक यात्रा

मंत्री संजय सिंह ने इसे पूरी तरह निजी धार्मिक यात्रा बताया, लेकिन सियासतदारों का हर कदम चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसे में बिहार सरकार की उथल-पुथल के बीच संजय सिंह की राजस्थान में पूजा-अर्चना को विशेष माना जा रहा है।

हालांकि मंत्री संजय सिंह के साथ आज बिहार के डिप्टी सीएम और सीएम पद के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे सम्राट चौधरी का भी शाकंभरी माता के दर्शन का कार्यक्रम था, लेकिन अचानक उनका का कार्यक्रम कैंसिल हो गया।

महानवमी पर शाकंभरी माता के दरबार में भीड़ उमड़ी

इधर, चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी पर शाकंभरी माता के दरबार में खूब भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोग जात-जड़ूले के लिए धोक लगाने पहुंचे। मंदिर में भीड़ को देखते हुए डीएसपी संदीप सिंह और सीआई प्रीति बेनीवाल के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात है।

गौरतलब है कि सीकर जिले के सकराय में स्थित शाकंभरी माता के मंदिर में चारों नवरात्र(चैत्र व शारदीय तथा दोनों गुप्त नवरात्र) में विशेष पूजा और शतचंडी अनुष्ठान होते हैं। चारों नवरात्र में वीआईपी विजिट का क्रम बना रहता है।

Related Articles