रामनवमी का विशाल मेला 26 को शिमला में भरा
11000रुपए तक की हुई कुश्तीया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम शिमला में 26 मार्च को रामनवमी का विशाल मेला भरा। मेला व्यवस्थापक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मेले कि पूर्व संध्या पर स्थानीय कलाकारों द्वारा गोमती दास मंदिर परिसर में भजन प्रस्तुत किए गए तथा 26 मार्च गुरुवार को सुबह 10 बजे से प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार दयाल सिंह भोजासिया एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मंदिर के कपाट प्रातः 4 बजे से ही खुले रहें पुजारी रघुवीर प्रजापत ने दिनभर पूजा अर्चना करवाई।

दोपहर 4बजे कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें छितरौली कि टीम विजेता रही जिसको 51सौ रुपये नगद दिए व उप विजेता बामनवास टीम रही जिसको 31सौ रुपए नगद पुरस्कार दिया गया। 5 बजे से कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें 100 रुपए से लेकर 11000 रुपये तक की कुश्तीया कराई गई। कुश्ती प्रतियोगिता में लड़कियों ने भी भाग लिया उन्होंने भी एक से बढ़कर एक गांव पेज लगाए। कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा राजस्थान दिल्ली के पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया अंतिम कुश्ती सचिन जमालपुर व सोनू दिल्ली के मध्य हुई जिसमें सचिन जमालपुर विजेता रहा।मेले के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रंग बिरंगी दुकान आकर्षण का केंद्र रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2074989


