शेखावाटी की रेल समस्याओं पर लोकसभा में गूंज उठी आवाज, सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने रखीं प्रमुख मांगें
शेखावाटी की रेल समस्याओं पर लोकसभा में गूंज उठी आवाज, सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने रखीं प्रमुख मांगें
झुंझुनूं : बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान शेखावाटी क्षेत्र की रेल समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाते हुए केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। सांसद ने झुंझुनूं सहित पूरे क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और सुधार की मांग की।
सांसद ओला ने बताया कि लोहारू–झुंझुनूं–सीकर रेलखंड पर स्थित नारी और भावथरी स्टेशन मीटर गेज के समय सक्रिय थे, लेकिन ब्रॉडगेज बनने के बाद यहां डबल लाइन और सिग्नल व्यवस्था के अभाव में ये स्टेशन निष्क्रिय हो गए हैं। उन्होंने इन स्टेशनों पर आधुनिक सिग्नल सिस्टम और लूप लाइन निर्माण कर पुनः संचालन शुरू करने की मांग की।
इसके साथ ही उन्होंने लोहारू से जयपुर होते हुए रिंगस मार्ग के जरिए सवाई माधोपुर तक दैनिक इंटरसिटी ट्रेन चलाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इस रूट पर हजारों छात्र, मरीज और व्यापारी रोजाना यात्रा करते हैं, लेकिन सीधी रेल सुविधा नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
तीसरी प्रमुख मांग के रूप में सांसद ने अजमेर, जोधपुर, गंगानगर या हनुमानगढ़ से सीकर–झुंझुनूं मार्ग होते हुए गुवाहाटी/कामाख्या तक सीधी रेल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा। इससे पूर्वोत्तर राज्यों में तैनात सैनिकों, प्रवासियों और श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिल सकेगी।
इसके अलावा अरडावता–नारी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के स्थान पर अंडरपास निर्माण की मांग भी उठाई गई। सांसद ने कहा कि अंडरपास नहीं होने के कारण लोगों को पटरियां पार करनी पड़ती हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
सांसद ओला ने कहा कि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होने से झुंझुनूं सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र के लाखों लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र का संपर्क देश के अन्य हिस्सों, खासकर पूर्वोत्तर राज्यों से और अधिक मजबूत होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2076166


