गोगामेड़ी पर विश्व शांति यज्ञ में दी गई आहुतियां
गोगामेड़ी पर विश्व शांति यज्ञ में दी गई आहुतियां
बिसाऊ : क्षेत्र के महनसर स्थित गोगामेड़ी महनसर पर गोगामेड़ी सेवा समिति के तत्वावधान में विश्व शांति के लिए विशेष यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष गोबिंद खेतान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यज्ञ 23 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन सुबह सवा 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ में बिसाऊ के आचार्य गोपाल लाटा के आचार्यत्व में विधि-विधान से आहुतियां दी जा रही हैं।
बुधवार को आयोजित यज्ञ में विक्रम दायमा अपने परिजनों सहित शामिल हुए। इस दौरान बजरंग लाल दायमा, पवन दायमा, सुनील दायमा, राजेश शर्मा, मांगीलाल, संजय कसवां, नरेंद्र टेलर सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति की कामना की। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति से धार्मिक वातावरण बना रहा और पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2074936


