[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2026: शिवसिंहपुरा विद्यालय में मेधावी छात्राओं का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2026: शिवसिंहपुरा विद्यालय में मेधावी छात्राओं का सम्मान

आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2026: शिवसिंहपुरा विद्यालय में मेधावी छात्राओं का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवसिंहपुरा में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा परिणाम 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने इस वर्ष शानदार परिणाम देते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ऐश्वर्या (पुत्री राजकुमार) ने 98.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा महिमा (97.83%), दर्शिका (95.50%) और मोनल (95.33%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समारोह में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली कुल 13 छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 89 छात्राओं में से 13 ने 90 प्रतिशत से अधिक और 62 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुशीला पूनिया ने छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष झाबरमल, कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुभाग जाखड़, जीजीए प्राचार्य सुरेंद्र सिंह एवं हॉस्टल चीफ वार्डन ममता गोदावरा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खुशी जाहिर की। अंत में संस्थान प्रबंधन ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Related Articles