[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपखण्ड अधिकारी ने पेट्रोल पम्प एवं गैस एजेन्सी का किया औचक निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

उपखण्ड अधिकारी ने पेट्रोल पम्प एवं गैस एजेन्सी का किया औचक निरीक्षण

उपखण्ड अधिकारी ने पेट्रोल पम्प एवं गैस एजेन्सी का किया औचक निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : उपखंड अधिकारी दमयंती कंवर ने बुधवार को पेट्रोल पम्पों का एवं गैस एजेन्सी का औचक निरीक्षण किया गया। चूरु रोड स्थित दो पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण किया गया। उपखण्ड अधिकारी दयमंती कंवर ने बताया कि कस्बे के बीकानेर हाइवे सडक मार्ग पर संचालित लक्ष्मीनाथ पेट्रोल पम्प का एवं चूरु रोड स्थित निमावत स्कूल के सामने बीपीसीएल पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ने बताया कि दोनों पेट्रोल पम्पों पर वाहन चालकों को पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल मिल रहा है। दोनों पेट्रोल पम्प संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए है कि सेवा कार्य में किसी वाहन चालक को पेट्रोल एवं डीजल की समस्या का सामना नही करना पडे को सुनिश्चित रखा जावे। भरतिया हॉस्पिटल के सामने एचपी गैस एजेन्सी का भी औचक निरीक्षण किया गया जहा उपभोक्ताओं को गैस की समय पर आपूर्ती हो रही है। उपखण्ड अधिकारी ने गैस एजेन्सी के गैस सिलेण्डरों के आवक एवं जावक गैस सिलेण्डरों का भी अवलोकन करते हुए संतोष व्यक्त किया।

Related Articles