प्रदेश कांग्रेस का ऐलान 1 अप्रैल से , संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान
प्रदेश कांग्रेस का ऐलान 1 अप्रैल से , संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किया ऐलान राजस्थान कांग्रेस 1 अप्रैल से अभियान संगठन_बढ़ाओ_लोकतंत्र_बचाओ अभियान शुरू करने जा रही है। चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया की राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का लक्ष्य कांग्रेस संगठन का धरातल तक विस्तार एवं लोकतंत्र की रक्षा करना है। क्योंकि भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है, संवैधानिक संस्थाओं के दमन से पंचायत व नगर निकाय चुनाव डेढ़ साल से टाले जा रहे हैं।
चौहान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष को यह निर्देश दिए हैं, प्रदेश कांग्रेस ग्राम पंचयातों और वार्डों तक जन जागरण करेगी, साथ ही प्रदेश में परिसीमन के बाद 14,000 से अधिक ग्राम पंचायतों एवं 11,000 से अधिक नगर निकाय वार्डों में अध्यक्ष व कार्यकारिणियों का गठन करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी,परिसीमन के बाद अब नई ग्राम पंचायतों और वार्डों में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत किया जाएगा।
भाजपा सरकार पंचायती राज के ढांचे को कमजोर करने में लगी है, बार-बार बहानेबाजी करके चुनाव टाल रही है। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी “संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” इस जन-जागरण अभियान के जरिए गांव-गांव, वार्ड-वार्ड तक पहुंचेगी, संगठन मजबूत करेगी, और लोकतंत्र की भी रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2074879


