[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मदरसे के बच्चों में भी जागी प्रेरणा: स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रसार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मदरसे के बच्चों में भी जागी प्रेरणा: स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रसार

मदरसे के बच्चों में भी जागी प्रेरणा: स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रसार

झुंझुनूं : जिले में एक अनूठी पहल के तहत मदरसों में भी अब स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रसार किया जा रहा है। मदरसा अल नूरुल इस्लाम बाकरा रोड सहित जिले के विभिन्न मदरसों में 254 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को विवेकानंद पर आधारित पुस्तकें एवं वर्ष 2026 के कैलेंडर नि:शुल्क वितरित किए गए।

इस अवसर पर मदरसा प्रधानाचार्य इकरार अहमद खान तथा भीमसर निवासी युवा लेखक एवं शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार ने विद्यार्थियों को विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि विवेकानंद और राजा अजीत सिंह के ऐतिहासिक संबंध रहे हैं और वे अपने जीवनकाल में तीन बार खेतड़ी आए थे।

डॉ. जुल्फिकार ने बताया कि वे पिछले सात वर्षों से लगातार विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। अब तक वे 80 हजार से अधिक कैलेंडर राजस्थान व देश के विभिन्न जिलों में वितरित कर चुके हैं। उनका लक्ष्य एक लाख युवाओं तक इन प्रेरक विचारों को पहुंचाना है।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने विवेकानंद पर पीएचडी करने के साथ-साथ पांच पुस्तकें भी लिखी हैं। उनका मानना है कि विवेकानंद के विचार किसी एक धर्म तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता, राष्ट्रनिर्माण और युवाशक्ति को दिशा देने वाले हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एकता, भाईचारा, सेवा और आत्मविश्वास का संदेश दिया गया। इस पहल को सामाजिक समरसता का प्रतीक माना जा रहा है, जहां विभिन्न धर्मों के बीच प्रेरणा और सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान हो रहा है।

Related Articles