[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में सम्राट अशोक की 2328वीं जयंती मनाई गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में सम्राट अशोक की 2328वीं जयंती मनाई गई

सूरजगढ़ में सम्राट अशोक की 2328वीं जयंती मनाई गई

सूरजगढ़ : कस्बे में सर्व समाज की ओर से महान सम्राट सम्राट अशोक की 2328वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के अध्यक्ष रतनलाल चेतीवाल ने सम्राट अशोक के आदर्शों को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सचिव राधेश्याम चिरानिया और समाजसेवी ओमप्रकाश सेवदा ने सम्राट अशोक के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बौद्ध धर्म अपनाने और मानवता, शांति व अहिंसा के संदेश को विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक के विचार आज भी समाज को एकता, शांति और नैतिक मूल्यों की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद कनवाड़िया, ईश्वर सिंह सिंगल, छोटेलाल गजराज, फूलचंद फुलवरिया, हुक्मीचंद कनवाड़िया, कन्हैयालाल सोकरिया, लोकेश कुमार सिंगल, सोहनलाल बाकोलिया, संजय कटारिया, जगदीश टेलर, ईश्वरलाल अमरोहा, बजरंग लाल सुनिया, मनोज डीलर, पार्वती चिरानिया, बरजी देवी, नक्श सेवदा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लेकर सम्राट अशोक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles