[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाद्यान्न भंडारण में सुधार की मांग: सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में उठाया मुद्दा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खाद्यान्न भंडारण में सुधार की मांग: सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

खाद्यान्न भंडारण में सुधार की मांग: सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

झुंझुनूं : झुंझुनूं से सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से देश में खाद्यान्न भंडारण की स्थिति और हर साल हजारों टन अनाज के खराब होने का गंभीर मुद्दा उठाया।

सांसद ओला ने कहा कि एक ओर सरकार पर्याप्त भंडारण क्षमता होने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर सरकारी आंकड़े ही इस दावे की पोल खोलते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में 10,348 टन, 2024-25 में 7,858 टन और 2025-26 में अब तक 2,237 टन खाद्यान्न खराब हो चुका है, जो कि गरीबों के हक पर सीधा आघात है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय खाद्य निगम (FCI) और राज्य एजेंसियों के पास पर्याप्त और आधुनिक भंडारण सुविधाएं नहीं हैं। इसके चलते अस्थायी और किराये के गोदामों पर निर्भरता बनी हुई है, जिससे अनाज के खराब होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सांसद ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को कारण बताकर प्रशासनिक लापरवाही को छिपाने की कोशिश की जा रही है, जबकि वास्तविकता में प्रबंधन की कमी के कारण ही अनाज बर्बाद हो रहा है। उन्होंने इसे किसानों की मेहनत और गरीबों के अधिकारों के साथ अन्याय बताया।

ओला ने सरकार से मांग की कि देशभर में आधुनिक साइलो आधारित भंडारण प्रणाली को तेजी से लागू किया जाए, ताकि खाद्यान्न को सुरक्षित रखा जा सके और इस तरह की बर्बादी पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आंकड़ों का विषय नहीं है, बल्कि देश के किसानों की मेहनत और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा है, जिस पर सरकार को तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने चाहिए।

Related Articles