नीमकाथाना में महिला पानी की टंकी पर चढ़ी:युवक पर बच्ची न लौटाने का आरोप, पुलिस की समझाइश पर नीचे उतरी
नीमकाथाना में महिला पानी की टंकी पर चढ़ी:युवक पर बच्ची न लौटाने का आरोप, पुलिस की समझाइश पर नीचे उतरी
नीमकाथाना : नीमकाथाना में देर रात एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। जहां से अपनी ढाई साल की बेटी को वापस दिलाने की मांग करने लगी। करीब दो घंटे की मशक्कत कर पुलिस और ग्रामीणों ने समझाइश कर महिला को नीचे उतारा।
मामला नीमकाथाना में मंगलवार रात करीब 11 बजे का है। पानी की टंकी पर चढ़ी पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी एक युवक के पास है और वह उसे वापस नहीं दे रहा है। इसी बात से आक्रोशित होकर महिला ने यह कदम उठाया और अपनी बेटी को वापस दिलाने की मांग पर अड़ी रही।

करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस और ग्रामीण लगातार महिला को समझाने का प्रयास करते रहे। काफी प्रयासों के बाद, महिला को ये भरोसा दिलाया गया कि उसकी बात सुनी जाएगी और उसे न्याय मिलेगा। इसके बाद वो टंकी से नीचे उतरने के लिए राजी हो गई।

युवक के साथ लिव इन में रह रही थी
ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति का कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था, जिसके बाद वो कथित तौर पर उक्त युवक के साथ रह रही थी। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने में महेंद्र थेबड और मूलचंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073659


