[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किड्स पैराडाइज शिक्षण संस्थान चूरू का कक्षा 10 परिणाम रहा शत-प्रतिशत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किड्स पैराडाइज शिक्षण संस्थान चूरू का कक्षा 10 परिणाम रहा शत-प्रतिशत

किड्स पैराडाइज शिक्षण संस्थान चूरू का कक्षा 10 परिणाम रहा शत-प्रतिशत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय पर किड्स पैराडाइज शिक्षण संस्थान चूरू स्कूल का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। कुल 59 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से सभी विद्यार्थी सफल घोषित हुए और विद्यालय का परिणाम 100% रहा। विद्यालय की छात्रा भूमिका (पुत्री कन्हैया लाल, चूरू) ने 97.17% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आयना चौहान(पुत्री जावेद, चूरू) ने 95.33% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। रुखसार पुत्री असलम खान 95.17 तृतीय स्थान मन्नत पुत्री इकराम 94.50 चतुर्थ स्थान प्राप्त किया इस वर्ष 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 15 रही, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं तथा उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। संस्था प्रधान इसाक खान, विकास कुमार, प्रभु कल्ला आदि ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles