[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाडनूं एसडीएच का तहसीलदार ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

लाडनूं एसडीएच का तहसीलदार ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लाडनूं एसडीएच का तहसीलदार ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा के निर्देशानुसार तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय ने सोमवार को उप जिला राजकीय चिकित्सालय (एसडीएच) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों को समय पर उपचार और स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

तहसीलदार ने मरीजों से शालीन व्यवहार रखने और व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान बंद पड़ी एक्स-रे मशीन को भी देखा गया, जो वर्तमान में चालू अवस्था में पाई गई।

नि:शुल्क दवा वितरण केंद्र के निरीक्षण में सामने आया कि 1000 से अधिक प्रकार की दवाइयों में से केवल 875 प्रकार की दवाइयां ही उपलब्ध हैं। पीएमओ डॉ. भरत कसेरा ने बताया कि आवश्यक दवाइयों की पूर्ति संस्था स्तर पर की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि अस्पताल में लंबे समय से सोनोग्राफी विशेषज्ञ का पद रिक्त है, जिससे महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर तहसीलदार ने पीएमओ से चर्चा की, जिसमें बताया गया कि उच्च अधिकारियों को कई बार इस संबंध में पत्र भेजे जा चुके हैं।

वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी सहित स्थानीय लोगों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि महिला डॉक्टर और सोनोग्राफी विशेषज्ञ के अभाव में मरीजों को निजी लैब में महंगी जांच करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

इसके अलावा कई मरीजों को जरूरी दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं और कई जांचें भी निजी लैब में करवानी पड़ रही हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि अस्पताल में सभी प्रकार की जांच और दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएं।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर के बाहर अतिक्रमण हटाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि मुख्य मार्ग पर ठेले और दुकानों के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे मरीजों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Related Articles