देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
कांवट : सीकर जिले के थोई थाना क्षेत्र के कांवट कस्बे में एक सप्ताह पूर्व ज्वेलर्स के साथ हुई लूट की वारदात का अब तक खुलासा नहीं होने पर आमजन में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना के विरोध में पीड़ित व्यापारी व ग्रामीण लगातार धरने पर बैठे हुए हैं।
वारदात को करीब एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध स्वरूप कस्बेवासियों ने मशाल जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जताई।
मशाल जुलूस स्थानीय कांग्रेस नेता हरीश काजला के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
इस दौरान कस्बेवासियों ने विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि पुलिस की सुस्ती के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास कायम रह सके।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us