तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, होटल कर्मचारी को मारी टक्कर; चालक फरार
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, होटल कर्मचारी को मारी टक्कर; चालक फरार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : सीकर जिले के रींगस में तेज रफ्तार का कहर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। भैरुजी मोड़ स्थित बालाजी होटल के सामने सोमवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने होटल के कर्मचारी को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए आया और होटल के बाहर खड़े कर्मचारी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कर्मचारी करीब 5 फीट तक उछलकर सड़क पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल होटल कर्मचारी जितेंद्र कुमावत की ओर से अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072045

