[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देव महाराज के मंदिर पर नए भगत की शपथ, होगी गुरु महाराज की आदेशों की पालना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देव महाराज के मंदिर पर नए भगत की शपथ, होगी गुरु महाराज की आदेशों की पालना

देव महाराज के मंदिर पर नए भगत की शपथ, होगी गुरु महाराज की आदेशों की पालना

गुढ़ागौड़जी : निकटवर्ती केशरीपुरा हीरामल देव महाराज मंदिर पर सोमवार को पंचमी के शुभ अवसर पर नए भगत तन्मय बुडानिया को देव महाराज का नया भक्त बनने पर शपथ दिलाई गई। इस मौके पर देव महाराज के गुलाब गुर्जर गुरु, भगत ताराचंद गुर्जर, देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा, भगत बीरबल गुर्जर, भगत सहीराम गुर्जर, भगत चंदगी राम सैनी, नवीन, भगत आदित्य, भगत पीयूष व भगत राजेश बुडानिया आदि सभी भक्तों ने नए भगत से गले मिलकर आभार जताया। देव महाराज के गुरु  गुलाबचंद गुर्जर ने कहा कि देव महाराज का भक्त बनने के बाद शराब का जिंदगी भर इस्तेमाल नहीं होता, मांस मदिरा का सहित हर चौथ और पंचमी को साबुन व तेल आदि सभी का इस्तेमाल नहीं हो सकता। भगत तन्मय को देव महाराज का ताज पहनाकर तथा हाथ पर बंधन बांधकर व गौ माता को साक्षी मानकर गोमूत्र से हाथ धुलाकर शपथ दिलाई गई। देव महाराज का 11 बार उच्चारण करवाया गया उसके बाद भगत की उपाधि दी गई। सभी भक्तों ने कहा कि इस उम्र में देव महाराज की शरण में आने से इनके परिवार में अब कोई संकट तथा कठिनाईयां नहीं आएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77