चिड़ावा वार्ड 28 और 42 में गहराया पेयजल संकट:लोगों ने किया जलदाय कार्यालय पर प्रदर्शन, एसडीएम को भी ज्ञापन
चिड़ावा वार्ड 28 और 42 में गहराया पेयजल संकट:लोगों ने किया जलदाय कार्यालय पर प्रदर्शन, एसडीएम को भी ज्ञापन
चिड़ावा : चिड़ावा उपखंड क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। सोमवार को वार्ड नंबर 28 के वार्डवासियों ने पीने के पानी की किल्लत से परेशान होकर जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। निवर्तमान वार्ड पार्षद गंगाधर सैनी ने बताया कि वार्ड में पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वार्डवासियों ने सहायक अभियंता (एईएन) सविता चौधरी से मुलाकात की, जिन्होंने 26 तारीख तक समाधान का आश्वासन दिया।
एसडीएम को भी ज्ञापन
इसी दिन वार्ड नंबर 42 (डालमिया की ढाणी) सहित अन्य वार्डों के निवासियों ने उपखंड मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से मुख्य पाइप लाइनों में अवैध कनेक्शन किए गए हैं तथा कुछ प्रभावशाली लोगों ने सरकारी कुएं पर कब्जा कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में जेईएन और कर्मचारी अवैध कनेक्शन काटने पहुंचे तो उन्हें रोक दिया गया, जबकि कुएं पर लगाया गया ताला भी तोड़कर मोटर दोबारा चला दी गई। ज्ञापन सौंपने वालों में पूजा, संतोष, रितु, सुमन लता और मायावती सहित कई महिलाएं शामिल थीं।
वार्ड नंबर 10, 37 और 39 के साथ केडिया क्षेत्र में भी पुरानी पाइप लाइनें जर्जर होने और मोटर बार-बार खराब होने से पानी की आपूर्ति बाधित बताई गई। प्रदर्शन के दौरान चन्दर भान गोदारा, विमल लाटा, आशीष चौधरी, बिरडी चंद सोनी, शुभकरण सोनी, बिलु गुप्ता, तुलसी राम लाटा और घनश्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में लेग रहे।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अवैध कनेक्शन नहीं काटे गए और सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो वार्डवासी जलदाय विभाग कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072002
