[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय सेना में अधिकारी बनेंगे झुंझुनूं के हिमांशु खीचड़:शॉर्ट सर्विस कमीशन से चयन, लेफ्टिनेंट बन करेंगे देश की सेवा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारतीय सेना में अधिकारी बनेंगे झुंझुनूं के हिमांशु खीचड़:शॉर्ट सर्विस कमीशन से चयन, लेफ्टिनेंट बन करेंगे देश की सेवा

भारतीय सेना में अधिकारी बनेंगे झुंझुनूं के हिमांशु खीचड़:शॉर्ट सर्विस कमीशन से चयन, लेफ्टिनेंट बन करेंगे देश की सेवा

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के बाकरा गांव के हिमांशु खीचड़ का चयन भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन एनटी 123 कोर्स के तहत ऑफिसर पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर गांव में अनाज मंडी स्थित अनफूल भवन में स्वागत समारोह हुआ। ग्रामीणों और परिवार ने उनका सम्मान किया और शुभकामनाएं दीं।

चयन के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट रैंक और प्रशिक्षण के बाद ग्रुप ए राजपत्रित अधिकारी का दर्जा मिलेगा। हिमांशु के चयन के बाद अनाज मंडी स्थित अनफूल भवन में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पूर्व सरपंच हरफूल सिंह खीचड़ और खीचड़ परिवार ने उनका स्वागत किया।

ग्रामीणों ने फूलों की मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। समारोह में गांव के बुजुर्गों ने हिमांशु को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पिता के बिना मेहनत से हासिल की सफलता

हिमांशु खीचड़ स्वर्गीय हेमंत खीचड़ के पुत्र हैं। पिता के साये के बिना भी उन्होंने मेहनत जारी रखी और सेना में ऑफिसर बनने का लक्ष्य हासिल किया।

लेफ्टिनेंट रैंक से होती है शुरुआत

शॉर्ट सर्विस कमीशन नॉन टेक्निकल के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट रैंक दी जाती है, जो कमीशंड ऑफिसर का शुरुआती पद होता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अधिकारी को ग्रुप ए राजपत्रित अधिकारी का दर्जा मिलता है।

शॉर्ट सर्विस कमीशन में सेवा की कुल अवधि 14 साल तक हो सकती है। शुरुआत में 10 साल की सेवा दी जाती है, जिसके बाद प्रदर्शन के आधार पर 4 साल का विस्तार लिया जा सकता है। सेवा के दौरान अधिकारी परमानेंट कमीशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन होने पर वे रिटायरमेंट तक भारतीय सेना में सेवा दे सकते हैं।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि हिमांशु की सफलता पूरे गांव के लिए गर्व की बात है और वे अब क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

Related Articles