[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विशाल भगवा रैली की तैयारियाँ तेज, गणेश मंदिर में हुआ पोस्टर का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विशाल भगवा रैली की तैयारियाँ तेज, गणेश मंदिर में हुआ पोस्टर का विमोचन

उदयपुरवाटी में गूंजेगा जय श्री राम, 6 अप्रैल को निकलेगी 'ऐतिहासिक' भगवा रैली, पोस्टर विमोचन के साथ हुआ शंखनाद

उदयपुरवाटी : कैलाश बबेरवाल, कस्बे में आगामी 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक भगवा रैली को लेकर उत्साह का माहौल चरम पर है। भगवा रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सोमवार, 23 मार्च 2026 को स्थानीय गणेश जी के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रैली के पोस्टर का विमोचन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। पोस्टर विमोचन के दौरान तहसील संयोजक रणसिंह, नगर संयोजक सुनील कुमार ने बताया कि रैली इस बार पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया इतिहास रचेगी।

रैली मार्ग तथा व्यवस्थाओं को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस ऐतिहासिक रैली के लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर जनसंपर्क कर रही हैं। कस्बे के मुख्य चौराहों से लेकर हर गलियों को भगवा ध्वजों से सजाने की योजना बना कार्य कर रहे है। आयोजक समिति के बाबा अशोक सैनी ने बताया कि यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकजुटता का प्रतीक है। क्षेत्र का कोना-कोना 6 अप्रैल को केसरिया रंग में नजर आएगा। इस दौरान तहसील संयोजक रन सिंह, नगर संयोजक सुनील कुमार, रामकृष्ण, हिमांशु कुमावत, मयंक कुमार, प्रियांशु, मंगल चंद सहित क्षेत्र के सैंकड़ों विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles