[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रीन हाफ मैराथन में चूरू के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, हुआ भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रीन हाफ मैराथन में चूरू के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, हुआ भव्य स्वागत

ग्रीन हाफ मैराथन में चूरू के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, हुआ भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित एसबीआई ग्रीन हाफ मैराथन में चूरू के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में 21.97 किमी दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा कर महेंद्र कुमार और प्रीतम कुमार ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में प्रीतम कुमार ने 1 घंटे 55 मिनट में दौड़ पूरी कर सराहनीय प्रदर्शन किया। उनके साथ महेंद्र सिंह राठौड़ (सिरसला) ने भी दौड़ पूरी की। इस उपलब्धि पर चूरू पहुंचने पर जिला खेल स्टेडियम में कोच ईश्वर सिंह लाम्बा के नेतृत्व में खिलाड़ियों, कोच एवं वरिष्ठजनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।

खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच और साथियों को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से अपने साथी रनर ओमप्रकाश सिंह राठौड़ (पैरा कमांडो) का भी धन्यवाद किया, जो उन्हें रनिंग के टिप्स देते हैं और प्रतियोगिताओं में उनके साथ भाग लेते हैं।

चूरू आगमन पर भामाशाह हरफूल सिंह भाम्बू द्वारा पंखा सर्किल पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles