तंवरावाटी का बत्तीसी संघ जीणमाता रवाना:32 गांव के श्रद्धालु शामिल, पूजा-अर्चना कर खुशहाली की मन्नतें मांगी
तंवरावाटी का बत्तीसी संघ जीणमाता रवाना:32 गांव के श्रद्धालु शामिल, पूजा-अर्चना कर खुशहाली की मन्नतें मांगी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : तंवरावाटी का बत्तीसी संघ रविवार को जीणमाता के लिए पदयात्रा पर रवाना हुआ। इस संघ में 32 गांवों के श्रद्धालु शामिल हैं, जो अपने-अपने गांवों में लगे पथवारी व जीण माता के मेलों में पूजा-अर्चना के बाद निकले। श्रद्धालु तपती धूप में नंगे पांव, सिर पर जलती सिगड़ी और हाथों में निशान लेकर जीण धाम की ओर बढ़ रहे हैं। गणेश्वर कस्बे में स्थित पथवारी माता मंदिर में भी एक मेले का आयोजन हुआ, जहां लोगों ने पूजा-अर्चना कर खुशहाली की मन्नतें मांगी और संघ के साथ रवाना हुए।

पदयात्रियों का जगह-जगह स्वागत
पदयात्रियों का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। भक्तों की सेवा के लिए कई स्थानों पर ठंडा पानी और शरबत पिलाया गया। कई श्रद्धालु डीजे के साथ लाल निशान लेकर चल रहे हैं, जबकि महिलाएं सिर पर जलती सिगड़ी लिए माता के जयकारों के साथ आगे बढ़ रही हैं। यह पदयात्रा छठ के दिन जीणमाता पहुंचेगी। वहां बत्तीसी संघ की ओर से माता को चुनरी ओढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2070822

