[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, कार्रवाई शून्य:नगर पालिका के आदेशों के बावजूद रामलीला मैदान में अतिक्रमण बरकरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, कार्रवाई शून्य:नगर पालिका के आदेशों के बावजूद रामलीला मैदान में अतिक्रमण बरकरार

पलसाना में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, कार्रवाई शून्य:नगर पालिका के आदेशों के बावजूद रामलीला मैदान में अतिक्रमण बरकरार

पलसाना : पलसाना नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश जारी किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। रामलीला मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण अब भी बरकरार है, जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी हो रही है। नगर पालिका की ईओ रवीना चौधरी ने हाल ही में अतिक्रमणकारियों को एक दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि निर्धारित समय सीमा के बाद नगर पालिका सख्त कार्रवाई करेगी। इस संबंध में संबंधित स्थानों पर नोटिस भी लगाए गए थे।

हालांकि, समय सीमा बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं देखी गई। अतिक्रमण यथावत बना हुआ है। क्षेत्र में स्थानीय और बाहरी व्यक्तियों द्वारा सड़कों के किनारे तथा रामलीला मैदान में अस्थायी दुकानें लगाई जा रही हैं। इसके कारण यातायात बाधित होता है और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। गौरतलब है कि नगर पालिका के गठन के बाद से अतिक्रमण हटाने के लिए कई अभियान चलाए जा चुके हैं। खंडेला रोड और सीकर-जयपुर रोड सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई भी की गई थी। इन अभियानों का कोई स्थायी या ठोस परिणाम सामने नहीं आया। कुछ समय की सख्ती के बाद स्थिति फिर से पहले जैसी हो जाती है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि लगातार और कड़ी कार्रवाई की जाए तो कस्बे में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है। पूर्व में भी दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने और दुकानों के बाहर लगे टेंट, पर्दे, बोर्ड और बैनर हटाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, इन निर्देशों का पूरी तरह से पालन नहीं हो पाया।

Related Articles