[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी हॉस्पिटल से सिर्फ डेढ़ मिनट में बोलेरो चोरी:मुंह पर कपड़ा बांधकर आए 2 चोर, सुबह लैब टैक्नीशियन उठा तो पता चला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी हॉस्पिटल से सिर्फ डेढ़ मिनट में बोलेरो चोरी:मुंह पर कपड़ा बांधकर आए 2 चोर, सुबह लैब टैक्नीशियन उठा तो पता चला

खाटूश्यामजी हॉस्पिटल से सिर्फ डेढ़ मिनट में बोलेरो चोरी:मुंह पर कपड़ा बांधकर आए 2 चोर, सुबह लैब टैक्नीशियन उठा तो पता चला

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर के खाटूश्यामजी उप जिला अस्पताल में खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने रात के समय हॉस्पिटल में खड़ी लैब टेक्नीशियन की गाड़ी को चोरी किया। सीसीटीवी फुटेज में मुंह पर कपड़ा बांधकर 2 चोर आते दिख रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

दोनों चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर चोरी करने के लिए आए।
दोनों चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर चोरी करने के लिए आए।

जानकारी के मुताबिक उप जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन रामचंद्र बाजिया अस्पताल परिसर में बने क्वार्टर में रहते हैं। हमेशा की तरह उन्होंने अपनी गाड़ी को पुराने गेट की तरफ खड़ा किया हुआ था। सुबह जब उठकर देखा तो गाड़ी नहीं मिली।

दोनों चोर कुछ ही देर में गाड़ी चोरी करके चले गए।
दोनों चोर कुछ ही देर में गाड़ी चोरी करके चले गए।

इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसमें रात को 1:30 बजे दो चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर आते हुए दिख रहे हैं। जो एक से डेढ़ मिनट के भीतर गाड़ी को चोरी करके ले जाते हैं। फिलहाल पुलिस अब फुटेज के आधार पर ही आरोपियों का पता लगा रही है। बता दें कि इससे पहले अस्पताल की पार्किंग में बाइक चोरी के भी मामले सामने आ चुके हैं।

Related Articles